दोस्तों, कई बार हम अपनी जरूरी कॉल हिस्ट्री मोबाइल से गलती से डिलीट कर देते हैं या फिर हमें किसी कानूनी काम के लिए अपने पिछले महीने के कॉल रिकॉर्ड (Call Log Statement) की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है कि Call Details Kaise Nikale?
अगर आप भी इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे हैं कि अपने घर के किसी भी नंबर की कॉल डिटेल्स कैसे निकाले, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इंटरनेट पर कई फर्जी ऐप्स मौजूद हैं जो डेटा चुराते हैं, लेकिन इस पोस्ट में मैं आपको Jio, Airtel और Vi (Vodafone-Idea) की कॉल हिस्ट्री निकालने का एकदम 100% सुरक्षित, लीगल और ऑफिशियल तरीका बताने वाला हूँ।

नोट (Privacy Warning) – प्राइवेसी और सुरक्षा नियमों के अनुसार, आप सिर्फ उसी नंबर की कॉल डिटेल निकाल सकते हैं जो सिम आपके पास मौजूद है (क्योंकि इसके लिए OTP Verification की जरूरत होती है)। बिना मर्जी के किसी दूसरे अनजान व्यक्ति की जासूसी करना या उसकी कॉल डिटेल निकालना गैरकानूनी है।
✅ इसे भी पढे,
कॉल डिटेल्स निकालने के लिए क्या-क्या चाहिए?
आगे बढ़ने से पहले, यह जान लें कि किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर (Telecom Operator) से कॉल हिस्ट्री का PDF मंगवाने के लिए आपके पास 3 चीजों का होना जरूरी है:
- चालू सिम कार्ड: जिस नंबर की डिटेल चाहिए, वो सिम चालू होना चाहिए ताकि उस पर OTP आ सके।
- स्मार्टफोन और ऑफिशियल ऐप: आपके पास Jio, Airtel या Vi का ऑफिशियल ऐप होना चाहिए।
- Active Email ID: एयरटेल और Vi जैसी कंपनियां पूरे महीने का प्रीपेड बिल (Prepaid Bill) सीधे आपकी ईमेल आईडी पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में भेजती हैं।
Call Details Kaise Nikale: जाने सभी 100% Legal तरीके
चलिए अब स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कि टेलीकॉम कंपनियों के ऑफिशियल ऐप से कॉल स्टेटमेंट (Call Statement) कैसे डाउनलोड करते हैं।
Jio नंबर की Call Details Kaise Nikale
जिओ यूजर्स के लिए अपनी कॉल हिस्ट्री देखना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
स्टेप 1). सबसे पहले आपको Playstore से My Jio App डाउनलोड कर लेना है।
स्टेप 2). उसके बाद यहां अपने जिओ नंबर डालकर OTP से Login कर लेना है।
स्टेप 3). अब आपको यहां Current Plan और Data Balance का ऑप्शन मिलेगा, आपको Data Balance (या Usage) के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 4). अब आपको सबसे ऊपर मेनू में Call के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 5). 1 महीने से लेकर 6 महीने तक का कॉल डिटेल निकालने के लिए आपको Call सेक्शन में सबसे नीचे चले आना है।
स्टेप 6). यहाँ आपको नीले रंग में Do you want to view detailed usage statement? लिखा हुआ दिखेगा, उस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 7). उसके बाद आप Custom Dates (जैसे 7 Days, 15 Days, 30 Days) सेलेक्ट करके Download Statement पर टिक करके Submit कर दें।

बस इतना करते ही Jio number call details की PDF आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी। इसमें टाइम, डेट और नंबर के साथ पूरी आउटगोइंग कॉल्स की लिस्ट मौजूद होती है।
Airtel नंबर की Call Details Kaise Nikale
Airtel ने हाल ही में अपनी वेबसाइट से कॉल डिटेल निकालने का फीचर हटा दिया है। लेकिन आप एक आसान SMS भेजकर अपने ईमेल पर पूरी हिस्ट्री मंगवा सकते हैं।
स्टेप 1). सबसे पहले अपने मोबाइल के Message Box को Open करना है।
स्टेप 2). अब आपको मैसेज टाइप करने की जगह पर यह Text Code लिखना है:
EPREBILL < SPACE > month name < SPACE > email adress

- Month Name – यहां आपको Month Enter करना है, जिस महीने का आप कॉल डिटेल निकालना चाहते है। (जैसे May, June, July)।
- Email Adress – यहां आपको अपनी Email id डालनी है, जिसपर आपको Call details की PDF प्राप्त करनी है (जैसे EPREBILL MAY abc@gmail.com)।
स्टेप 3). अब इस Text Code को मैसेज के द्वारा अपने एयरटेल नंबर से 121 पर Send कर देना है।
स्टेप 4). मैसेज सेंड होते ही आपको Reply में एक Password दिया जाएगा।
स्टेप 5). अब अपनी Email ID खोलें। एयरटेल की तरफ से एक मेल आया होगा जिसमें एक PDF फाइल होगी। उसे डाउनलोड करें और मैसेज में मिला हुआ Password डालकर ओपन कर लें।
मुबारक हो! इस PDF मे आपको अपने एयरटेल नंबर की पूरी कॉल डिटेल्स देखने को मिल जाएगी।
VI नंबर की Call Details Kaise Nikale
अगर आप वोडाफोन-आईडिया (Vi) के ग्राहक हैं, तो आप Vi ऐप की मदद से अपने प्रीपेड नंबर का बिल और कॉल हिस्ट्री आसानी से अपनी ईमेल पर मंगवा सकते हैं।
- स्टेप 1: सबसे पहले प्लेस्टोर से VI App को डाउनलोड करें और अपने नंबर से लॉगिन कर लें।
- स्टेप 2: उसके बाद होमपेज पर My Account वाले आयकन पर क्लिक करे।

- स्टेप 3: फिर आप Usage history पर क्लिक करे।

- स्टेप 4: अब आप उपर दिये Call & SMS पर क्लिक करे।

- स्टेप 5: फिर आप थोड़ा नीचे स्क्रोल करके Get Prepaid Bill वाले ऑप्शन पर क्लीक करे।

- स्टेप 6: अब आपको जिस महीने की Vi number ki call details निकालनी है उसपर क्लिक करे।
- स्टेप 7: अब Email bill पर क्लिक करके 30 मिनिट इंतजार करें।

- स्टेप 8: थोडी देर में आपके पास Vi की तरफ से एक ई-मेल आयेगा, उसे ओपन करें।
- स्टेप 9: अब नीचे स्क्रोल करे और PDF पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
- स्टेप 10 (Password): PDF खोलने के लिए आपको एक Password डालना है। जिसमें आपके नाम के पहले दो लेटर (छोटे अक्षरों में) और आपके मोबाइल नंबर के लास्ट के 4 अंक डालने हैं (जैसे: ra9876)। बस पासवर्ड डालते ही कॉल डिटेल्स खुल जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या बिना OTP के किसी दूसरे की कॉल डिटेल निकाल सकते हैं?
जी नहीं, भारत में टेलीकॉम नियमों और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए बिना OTP वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति की कॉल हिस्ट्री नहीं निकाली जा सकती। ऐसा करना कानूनी अपराध है।
क्या मैं 6 महीने पुरानी कॉल डिटेल निकाल सकता हूँ?
हाँ बिल्कुल! Jio ऐप में आपको ‘Custom Dates’ का फीचर मिलता है जिसमें आप पिछले 6 महीने तक (अधिकतम 30-30 दिनों के अंतराल में) का स्टेटमेंट जनरेट कर सकते हैं।
क्या Airtel और Vi में भी 6 महीने की कॉल डिटेल्स मिल सकती है?
Airtel और Vi में आप एक बार में सिर्फ एक महीने की ई-बिल (E-Bill) रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो पिछले 6 महीनों के लिए अलग-अलग SMS भेजकर हर महीने की PDF अपने ईमेल पर मंगवा सकते हैं।
क्या कॉल डिटेल्स PDF में इनकमिंग (Incoming) कॉल भी दिखती है?
कंपनियों द्वारा दी जाने वाली प्रीपेड बिल या कॉल स्टेटमेंट में मुख्य रूप से सिर्फ आउटगोइंग (Outgoing) कॉल्स, SMS और डेटा यूसेज का विवरण होता है। प्राइवेसी के कारण इनकमिंग कॉल्स की लिस्ट आमतौर पर नहीं दी जाती।
क्या डिलीट की गई कॉल हिस्ट्री वापस निकाली जा सकती है?
हाँ, अगर आपने अपने फोन से रीसेंट कॉल लॉग (Recent Call Log) डिलीट कर दिया है, तब भी आप टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिशियल ऐप (MyJio, Airtel 121, Vi App) से अपनी पुरानी कॉल हिस्ट्री का PDF डाउनलोड करके उसे वापस देख सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
तो दोस्तों, उम्मीद करता हु कि आपको हमारी यह गाइड “Call Details Kaise Nikale” अच्छे से समझ आ गई होगी। मैंने आपको इंटरनेट पर मौजूद फर्जी थर्ड-पार्टी ऐप्स से बचाकर बिल्कुल सही और ऑफिशियल तरीका बताया है, जिससे आपका डेटा भी सुरक्षित रहेगा।
अगर आपको कॉल डिटेल निकालने (PDF डाउनलोड करने या पासवर्ड खोलने) में कोई भी दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें। यदि यह जानकारी आपके काम आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर करे।